knowledge calendar

Tuesday 26 September 2017

आज २६ सितम्बर का दिन है क्या आपको पता है क्या खास है आज के दिन में तो आज हम आपको देंगे वो दो विशेष जानकारिया जो हो सकता है आपके कुछ काम आ जाये

No comments :

वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसंधान परिषद 

यह भारत का विज्ञानं एवं प्रौद्योगिकी का सबसे बड़ा  अनुसन्धान संसथान है।  १९४२  स्थापित इस  संसथान में ३९ प्रयोग शालाये तथा ५० फील्ड स्टेशन सम्पूर्ण भारतवर्ष में फैले हुए है।  जिनमे १५०० से भी अधिक कर्मचारी लगे हुए है।  इसका पंजीकरण भारतीय सोसायटी पंजीकरण धारा १८६० के अंतर्गत हुआ है। सीएसआईआर की गिनती विश्व के २७४० संस्थानों में ८१ वे स्थानों पर है। यहाँ एक बात और जो आपको जाननी चाहिए की सीएसआईआर का अध्यक्ष स्वयं भारत का प्रधानमंत्री बनता है।  बजट अनुमानित १७५० करोड़ का होता है।CSIR STHAPNA DIWAS

सीएसआईआर के अंतर्गत निम्न प्रयोगशालाएं काम करती है :-
  1. औषधीय और सुगंधित पौधों के केन्द्रीय संस्थान, लखनऊ - CIMAP
  2. अंतःविषय विज्ञान और प्रौद्योगिकी हेतु राष्ट्रीय संस्थान - तिरुवनन्तपुरम
  3. केन्द्रीय भवन अनुसंधान संस्थान, रुड़की (सीबीआरआई)
  4. केन्द्रीय औषधि अनुसंधान संस्थान, लखनऊ (सीडीआरआई)
  5. केन्द्रीय विद्युत रासायनिक अनुसंधान संस्थान, कराइकुडी (सीईसीआरआई)
  6. केन्द्रीय इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग शोध संस्थान, पिलानी (सीईईआरआई, सीरी)
  7. केंद्रीय खनन एवं ईंधन अनुसंधान संस्थान, धनबाद
  8. केंद्रीय खाद्य प्रौद्योगिकीय अनुसंधान संस्थान, मैसूर (सीएफटीआरआई)
  9. केन्‍द्रीय कांच एवं सिरामिक अनुसंधान संस्‍थान, कलकत्ता
  10. केन्द्रीय चर्म अनुसंधान संस्थान, चेन्नई (सेंट्रल लेदर रिसर्च इंस्टीट्यूट, सीएलआरआई)
  11. केन्द्रीय यांत्रिक अभियांत्रिकी अनुसंधान संस्थान, दुर्गापुर -CMERI
  12. केन्‍द्रीय सड़क अनुसंधान संस्‍थान, नई दिल्ली (सीआरआरआई)
  13. केंद्रीय वैज्ञानिक उपकरण संगठन, चंडीगढ़ (सीएसआईओ)
  14. केंद्रीय नमक और समुद्री रसायन अनुसंधान संस्थान, भावनगर -CSMCRI
  15. गणितीय मॉडलिंग व कंप्यूटर सिमुलेशन हेतु सीएसआईआर केन्द्र, बंगलौर (सीएमएमएसीएस)
  16. जीनोमिक्स और एकीकृत जीवविज्ञान संस्थान, दिल्ली - IGIB
  17. प्रगत पदार्थ तथा प्रक्रम अनुसंधान संस्थान, भोपाल (पुराना नाम- क्षेत्रीय अनुसंधान प्रयोगशाला, भोपाल) [4]
  18. भारतीय रासायनिक जीवविज्ञान संस्थान, कलकत्ता- IICB -
  19. भारतीय रासायनिक प्रौद्योगिकी संस्थान, हैदराबाद (आई आई सी टी)
  20. इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ पेट्रोलियम, देहरादून (आईआईपी)
  21. माइक्रोबियल प्रौद्योगिकी संस्थान, चंडीगढ़ - (आईएमटी)
  22. राष्ट्रीय वानस्पतिक अनुसंधान संस्थान, लखनऊ (NBRI)
  23. राष्ट्रीय रासायनिक प्रयोगशाला, पुणे (एनसीएल)
  24. राष्ट्रीय पर्यावरण इंजीनियरिंग अनुसंधान संस्थान, नागपुर (नीरी)
  25. राष्ट्रीय भूभौतिकीय अनुसंधान संस्थान, हैदराबाद (एनजीआरआइ)
  26. राष्ट्रीय समुद्र विज्ञान संस्थान, डोना पाउला (एनआईओ)
  27. राष्ट्रीय एयरोस्पेस प्रयोगशाला (एन ए एल)
  28. राष्ट्रीय धातुकर्म प्रयोगशाला, जमशेदपुर (NML)
  29. राष्ट्रीय भौतिक प्रयोगशाला, नई दिल्ली (NPL)
  30. सेलुलर और आण्विक जीवविज्ञान केन्द्र, हैदराबाद (सीसीएमबी)
  31. संरचनात्मक अभियांत्रिकी अनुसंधान केन्द्र, चेन्नै (SERC)
  32. विष विज्ञान अनुसंधान, लखनऊ (पूर्व में, 'औद्योगिक विष विज्ञान अनुसंधान केन्द्र' के रूप में जाना जाता था) (IITR)
  33. विज्ञान और प्रौद्योगिकी का उत्तर पूर्व संस्थान, जोरहाट (RRL) NEIST, जोरहाट -
  34. विज्ञान संचार और सूचना संसाधन का राष्ट्रीय संस्थान, नई दिल्ली (NISCAIR)
  35. विज्ञान, प्रौद्योगिकी और विकास अध्ययन का राष्ट्रीय संस्थान, नई दिल्ली - NISTADS
  36. हिमालयन जैवसंसाधन प्रौद्योगिकी संस्थान, पालमपुर - IHBT
  37. क्षेत्रीय अनुसंधान प्रयोगशाला, भुवनेश्वर (अब खनिज एवं पदार्थ प्रौद्योगिकी संस्थान (http://www.immt.res.in) के रूप में जाना जाता है)
  38. क्षेत्रीय अनुसंधान प्रयोगशाला, जम्मू

तो दोस्तों यह जानकारी आपको कैसी लगी अपने अमूल्य विचार हमें निचे बने कमेंट बॉक्स में लिखे यकीन मानिये आपके विचार इस ब्लॉग को निरंतर जारी रखने में हमारे लिए ऑक्सीजन का काम करेंगे। .. 


No comments :

Post a Comment